सबसे पहले आलू और फूलगोभी को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें। चाहें तो इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तेल में फ्राई कर लें, इससे सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
2
एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर चटकने दें।
3
अब बारीक कटा प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक पकाएँ।
4
अब टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
5
अब आलू और फूलगोभी डालकर मसाले में अच्छी तरह मिलाएँ और 4–5 मिनट तक मध्यम आँच पर भूनें।
6
लगभग ½ कप पानी डालें, ढक्कन लगाकर 12–15 मिनट तक पकाएँ। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्ज़ी तले में न लगे।
7
जब आलू और गोभी पूरी तरह गल जाएँ, तब गरम मसाला, कसूरी मेथी और मक्खन डालकर 2 मिनट तक भून लें।
एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2
अब इसमें कॉर्नफ्लोर और थोड़ा-सा ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें ताकि यह बाइंड हो जाए।
3
तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।
4
सभी बॉल्स को बचे हुए ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें, इससे वे बाहर से ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।
5
एक कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।
6
तैयार बॉल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
7
तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।