1
एक बाउल में चिकन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, चिकन टिक्का मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे कुछ समय मैरिनेट होने दें। फिर चिकन को तवे या पैन पर अच्छी तरह पकाकर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
2
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। इसमें नमक, नींबू की स्लाइस, स्टार ऐनिस, इलायची और दालचीनी डालें। भीगे हुए चावल डालकर लगभग 80% तक पकाएं और पानी निकालकर अलग रख दें।